मधुरिम मधुरिम हो लें's image
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes

परिणय के धागे में प्रियतम प्रणय-प्रसून पिरो लें।
मधु-मानस-मण्डप में अब हम मधुरिम-मधुरिम लें॥
 
सस्वर मंत्रगान सा करते बन पर्जन्य-पुरोहित,
अभिमंत्रित अमृत वर्षण कर करते ताप तिरोहित।
मधुर-मिलन के परम वचन हम सप्तपदी पर बोलें॥
 
देखो हरित्‌ धरित्री पर अति हर्षित नील गगन है ,
क्षितिज पार आलिंगन करता कैसा मुदित मगन है।
आओ हम भी बीज आज अद्वैत प्रेम का बोलें॥
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts