
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes
ख़तरे में सम्मान देश का।
क्या होगा भगवान देश का!
देश में ऐसी हवा चली है,
बदल गया ईमान देश का।
क्या होगा भगवान देश का!
आए दिन घपला-घोटाला
दाल में है काला ही काला।
झुग्गी-झोपड़ियों के अंदर,
सिसक रहा अरमान देश का।
क्या होगा भगवान देश का!
बदल गयी भावों की भाषा।
बदली मूल्यों की परिभाषा।
नाम, पता और परिचय बदला,
बदल गया परिधान देश का।
क्या होगा भगवान देश का!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments