बेटी's image
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes

चेहरे की मुस्कान है बेटी।
घर आयी मेहमान है बेटी।
क्षमा, प्रेम, करुणा की मूरत,
ईश्वर का वरदान है बेटी।

श्रद्धा और विश्वास है बेटी।
मन की पावन प्यास है बेटी।
चहल-पहल है घर-आँगन की,
खुद में ही कुछ ख़ास है बेटी।
सीता, सावित्री और गीता,
विविध गुणों की खान है बेटी।

जीवन की आशा है बेटी।
उज्ज्वल अभिलाषा है बेटी।
शील, समर्पण और त्याग की,
सुन्दर परिभाषा है बेटी।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts