मोबाइल का दौर's image
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes

(रूप घनाक्षरी छंद) 

8, 8, 8, 8
 
वो खिलौने टूट गए, खेल सभी छूट गए, 
खेलकूद हुआ कम, साथ में है दूरभाष . . . 
 
होती सब चाह पूरी, हो गया यह ज़रूरी
दिन में रहता साथ, रात में है दूरभाष . . . 
 
गाँव में हरियाली थी, मन में ख़ुशहाली थी
संपर्क इसी से होता, बात में है दूरभाष . . . 
 
मोबाइल जो साथ है, व्यस्त सभी का हाथ है
खाने का समय नहीं, हाथ में है दूरभाष .

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts