
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
लिखते रहो प्रेम की बातें,
बुनते रहो चाँदनी रातें,
माटी तज जो स्वप्न वरेगा,
युग उसको न क्षमा करेगा॥
वाणी का वरदान मिला है,
पीड़ा को आलिंगन दो,
सिंहासन की निष्ठा छोड़ो,
झोंपड़ियों को अपना मन दो,
जो चीत्कार पर मौन धरेगा,
युग उसको न क्षमा करेगा॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments