तुम्हारे शून्य में!'s image
NaN min

तुम्हारे शून्य में!

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes

 

इस बात से ही मैं सुखी हूँ कि
तुम्हारे शून्य में कुछ शून्य मेरा भी निहित है
वाक्य में क्या रिक्तता है? 
यह न मुझको ही विदित है! 
यह न तुझको ही विदित है! 
चाँद तो कल का वही है
तेज सूरज का वही है
गान चिड़ियों के वही हैं
अर्थ शब्दों के वही हैं 
विगत का सब हस्तगत है, 
फिर भला क्यों मन व्यथित है! 
वाक्य में क्या . . .

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts