सरस्वती - वन्दना's image
NaN min

सरस्वती - वन्दना

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

वंदन है तुझको शारदे,
वंदन है तुझको शारदे,
 
नीरस कविता- सलिला में,
भाव रूप तू रस भर दे।
विकृत मन के तारों को,
नव रागों से झंकृत कर दे॥
 
वंदन है तुझको शारदे,
वंदन है तुझको शारदे,
 
निर्लिप्त, अधूरे भावों को,
नूतन कमलों - सा पुष्पित कर दे।
निष्प्राण गढ़े किंचित शब्दों को,
काव्य- सुधा से सिंचित कर दे॥
 
वंदन है तुझको शारदे,
वंदन है तुझको शारदे॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts