
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
वेदना मुझसे न छीनो,
मैं सहज हूँ . . .।
अश्रु रहने दो नयन में,
आद्रता भर दो पवन में,
और बेधो तीक्ष्ण शर से
बिद्ध उर को,
मैं सहज हूँ . . .।
प्राण को कस कँपकँपाओ,
और तन को धर गलाओ,
पथ्य छोड़ो, लेप दो
विष घाव में,
मैं सहज हूँ . . .।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments