साफ़ सुथरे कमरे!'s image
NaN min

साफ़ सुथरे कमरे!

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

साफ़ सुथरे लगने वाले कमरों में भी
होता है जाला
हालाँकि वो हमें दिखाई नहीं देता
वो बड़े सलीक़े से छिपा रहता है
काँच के दरवाज़ों के पीछे
गोल मेज़ की दरारों के बीच में
अँधेरे कोने में
जहाँ से ख़ाली हाथ लौट आती है
कवि की कल्पना तक 
बुद्धजीवियों के दिमाग़ का गुरुत्वाकर्षण भी
खींच नहीं पाता उन्हें
अपनी आँखों की पुतलियों तक
उस पर कभी नज़र नहीं जाती
या जाना नहीं चाहती 
डॉ. साइम

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts