
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes
सुना था बड़े लेखक हैं
मैं डरा सहमा-सा घर के अंदर घुसा
मन में बड़बड़ा रहा था अपनी कुछ कविताएँ
याद कर ली थीं चुनकर चार-पाँच
सोचा कुछ सुनाने को न कहने लगें
अंदर पहुँचकर देखा—
सैकड़ों डायरियों के बीच में
कहीं कहीं झाँक रही हैं
निराला और दिनकर की किताबें
अनुपात लगभग पचास और एक का होगा
मैं दबे पाँव वहाँ से खिसक लिया
सचमुच
वो बहुत बड़े लेखक थे!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments