
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes
रात के घुप अँधेरे में
पेड़ डर जाते हैं अपनी ही
पत्तियों की खरखराहट से
रात के घुप अँधेरे में
छतों को ग़ैर लगने लगती हैं
दीवारें
रात के घुप अँधेरे में
आशा की आँख ओढ़ने
लगती है नींद की चादर
धीरे-धीरे-धीरे
रात के घुप अँधेरे में
भटकती रहती है मेरी कविता
गली दर गली
किसी को आवाज़ देती हुई . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments