
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
डालियों से भिन्न होकर,
धूल-धूसरित, छिन्न होकर,
तत्व, जीवन-प्राण खोकर,
रो रहा लघु पात है,
प्रबल झंझावात है . . .
नीड़ से जो सोच निकला,
आज नभ को मापना है,
और जलनिधि - वक्ष पर,
अपनी छवि को झाँकना है,
तीव्र गति से वह पवन की
बिंध गया खग-गात है,
प्रबल झंझावात है . . .
आ आँधियाँ लेतीं परीक्षा,
कर रहीं मेरी समीक्षा,
पाँव पीछे खींचती हैं,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments