
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
बंद मन की खिड़कियों से झाँकती है पीर कोई,
तेज़ वायु की थपकियों से जगी फिर नदी सोई,
सब मकड़जाले अचानक हट गए तस्वीर से,
मुक्त होकर जी उठे क्षण मौन की ज़ंजीर से,
एक नाज़ुक हँसी उभरी द्वार गलियों व घरों में,
एक कंगन वेग भरता लाज के बंदी स्वरों में,
बन गया पुल परिवहन को मुँद गई गंभीर खाई,
फिर तुम्हारी याद आई . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments