फिर कभी!'s image
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes

मेरे गाँव की माटी हवा के झोकों के
साथ उड़ती है शहर की ओर
मुझे आशीर्वाद देने के लिए, 
महुवे के पत्ते फड़फड़ा फड़फड़ाकर
अपनी ध्वनि भेजते ही रहते हैं मेरी ओर
किवाड़ों की साँकलें हवा से हिलती हैं
और माँ चौंककर बाहर देखती है
फिर लौट जाती है अपने अंधकार में
गाँव मेरी ओर कुछ न कुछ भेजता ही रहता है, 
पर मेरे शहर की दीवारें बहुत मज़बूत हैं
एकदम अभेद्य! 
मैं सभी पत्रों का जवाब 'न' में ही देता हूँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts