
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
ओस
आकाश रोया होगा
किसी तारे के टूटने पर
ओस
कोई राह तड़पी होगी
किसी राहगीर के इन्तज़ार में
ओस
कोई वर्तमान झुका होगा
अपने अतीत की ओर
ओस
किसी दीये का रक्त
जो लड़ते लड़ते शहीद हो गया हो
अंधकार से . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments