
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes
ओ टिमटिमाते दीप मेरी आस के आख़िरी प्रहरी, No posts
बुझना नहीं तुम भले कितनी हवा ले साँस गहरी,
एक तेरे ही सहारे मैं यहाँ तक आ गया हूँ,
एक तेरी नाव ले लगभग किनारे पा गया हूँ,
एक तुझसे नेत्र लेकर देहरी को तक रहा हूँ,
घोर तम में एक छोटी लाल रेखा लख रहा हूँ,
उठाते रहो हिल्लोल प्राणों में मेरे संगीत-लहरी!
ओ टिमटिमाते दीप मेरी आस के आख़िरी प्रहरी,
बुझना नहीं तुम भले कितनी हवा ले साँस गहरी॥
No posts
No posts
No posts

Comments