निर्जीव!'s image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

इस बार भी यही होगा
चाहे जितना उर्वरक डालो
जब तूफ़ान आएगा
एक एक पत्ती घास की अपना सर झुका लेगी
अभिमन्यु अकेला व्यूह में नहीं घुसेगा
इतना मूर्ख नहीं है वो
बल्कि वो तो सहयोग करेगा
युधिष्ठिर को बन्दी बनाने में! 
जाओ बूढ़ो! कविता पढ़ लो और सो जाओ! 
तुम मृत्यु के भय से मुक्त हो
यमराज का फन्दा निर्जीवों के गले में नहीं पड़ता! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts