निराशा's image
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes

लेकर आया हूँ जीवन रण से,
करूँ कहाँ ये हार विसर्जित?
टूट चुका अब अंतर्मन है,
किसे कहूँ ये व्यथा अपरिचित?
 
इस निर्मम जीवन यात्रा में,
पग चलते चलते शिथिल पड़े।
सुप्त वेदना जाग उठी,
अब  डबडब चक्षु बिफर पड़े॥
 
पहले भी टूटा था बार अनेकों,
पर नहीं टूटकर बिखरा था।
गिर गिरकर उठता जाता था,
हर संकट से लड़कर निखरा था॥
 
पर ये हार ज़रा अलबेली है,
दुर्जय है, कठिन पह

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts