
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
नदी की धारा यहाँ तक आते-आते
एकदम पतली हो गई है
हम दोनों ने नए-नए जलस्त्रोत खोजने शुरू कर दिये हैं
और उसमें सफल भी हो चुके हैं
अब हमें नदी के पानी की शायद आवश्यकता नहीं!
बहुत दिन हमने सूरज को साझा किया
रात को भी दो हिस्सों में बाँट लिया
हमारे कंधों ने बोझों को आपस में बदला
हमने अपने डरों को एक दूसरे के साहस से समाप्त किया
पर दिन अंतहीन तो नहीं होता
अंधकार की अमरबेल जकड़ ही ले
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments