मैं ज़मीन पर हूँ's image
NaN min

मैं ज़मीन पर हूँ

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

मैं कल्पना का गिरेबान पकड़कर
उसे ज़मीन पर खींच लाता हूँ
मेरे शब्दों में मर्यादा नहीं है
हो भी नहीं सकती! 
मैं सच के तन से सारे कपड़े उतार देता हूँ
एकदम नंगा पेश कर देता हूँ
मैं अलंकारों के छल से न ख़ुद को छल पाता हूँ 
न आपको
मेरे छन्दों में आप कसावट मत ढूँढ़िये
बहर मत खोजिये
निराश होंगे
मैं उस स्थिति में लिख रहा हूँ
जहाँ बहर से अनंत गुना महत्त्वपूर्ण है
बहरों को सुनाना! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts