मैं सदा खोजता रहा रश्मि's image
NaN min

मैं सदा खोजता रहा रश्मि

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes

मैं सदा खोजता रहा रश्मि,
जीवन के इस गहन तिमिर में,
मैं सदा खोजता रहा अमर,
मृत्यु के इस महा शिविर में॥
 
करता रहा प्रतीक्षा उसकी,
जो कभी न आने वाला था,
सदा चला मैं उसी पंथ पर,
जो भटकाने वाला था॥
 
किन्तु न रंचक खेद मुझे,
हाँ, भाता है हारों का परिवेश मुझे,
मेरी चिर-भटकन श्रेयस्कर है,
लीक पकड़ चलने वालों से,
मेरी चिर-आशा श्रेयस्कर है,
निर-आशा में तपने वालों से

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts