महाकवि निराला's image
NaN min

महाकवि निराला

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

कितने ही स्वर तो बन्दी थे छन्दों की दीवारों में
कितने ही पुष्प समर्पित थे महलों के शृंगारों में 
कितने सर जो नमित हुए थे साहित्यिक ठेकेदारों को, 
कितने ही लेखन मान रहे छल-छद्म-ईर्ष्या-प्रतिकारों को, 
  
युग का प्रवाह तो निश्चित था तुम किन्तु बहे विपरीत ओर
युग की रजनी को दिखा दिया पूरब का स्वर्णिम नवल भोर
युग की गाड़ी को खींचा था अपने विराट स्कन्धों पर
तुमने हस्ताक्षर किये नहीं समझौतों के अनुबंधों प

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts