क्रान्ति's image
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

निज दशा को देखकर, प्रश्न मन में एक आता, 
मैं और उसके उत्तरों को खोजता, कविता बनाता, 
 
काश मैं भी ढल गया होता समय के साथ में!
काश मैं भी बढ़ गया होता ज़िंदगी के साथ में!
काश मैं स्वीकार करता काल के मीठे प्रलोभन!
काश मैं भी लीक में चलता लिए बेहोश तन-मन!
 
क्योंकर पला विद्रोह का एक अनहद नाद मुझमें
क्योंकर उठा शूरता का एक अद्भुत उन्माद मुझमें, 
क्यों न मैंने पी लिया निज अश्रुओं का नमकीन पान

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts