कोई नहीं है साथ . . .'s image
NaN min

कोई नहीं है साथ . . .

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

आज अंतिम युद्ध है, 
और मौसम क्रुद्ध है, 
दिशा सोई सुप्त है, 
कोई नहीं है साथ . . . 
 
हाथ भी बलहीन है, 
दशा मेरी दीन है, 
कैसे करूँ प्रतिवाद! 
शस्त्र भी न हाथ . . .। 
 
मूकदर्शक देखता हूँ, 
करुण पीड़ा लेखता हूँ, 
हो भले कोई नहीं, 
पर क़लम मेरे साथ . . . 
 
चक्षुओं के करुण पानी, 
से लिखूँ निज की कहानी, 
यह बनेगी ढाल उनकी, 
जो आएँगे मेरे बाद॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts