झुग्गियों के सवाल . . .'s image
NaN min

झुग्गियों के सवाल . . .

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes

क्या रोटियाँ तुमने छुपाई दर्शनों की पोथियों में? 
क्या रोटियाँ तुमने छुपाई सभ्यता की धोतियों में? 
क्या रोटियों से ही बनाया राजधानी का महल? 
क्या रोटियों पर तार देकर सुन रहे संगीत निश्चल! 
 
झुग्गियाँ हैं ढूँढ़ती, रोटियाँ कहाँ हैं? 
भूख की भरमार! रोटियाँ कहाँ हैं? 
प्रश्न है अंगार, रोटियाँ कहाँ हैं? 
अन्याय का प्रतिकार! रोटियाँ कहाँ हैं? 
बोल रे सरकार! रोटियाँ कहाँ हैं? 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts