
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
आज चला उस गली की ओर,
जिधर कभी होती न भोर,
राजमहल के दरवाज़े जिस
ओर कभी न खुलते हैं,
सपनों के शृंगार सभी आँसू
बनकर के गलते हैं,
रोज़ सुबह पुरवाई आकर
थप्पड़ मार जगाती है,
उठो-उठो मरभुक्खो, गँवारो!
कहकर क्षुधा हाथ में कठिन
कुदाल थमाती है,
आयु जिनकी बीत गई है तप्त
रेत में चलते चलते,
जिन्होंने सीख लिया है जलना
जीवन भर जलते जलते,
जिनके पास वक़्त न
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments