झपकी's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

छोटी सी नींद की झपकी
मुझे मदहोश कर
न जाने कहाँ ले गई
कौन से लोक में . . . 
  
वहाँ, न सुख की स्मृति
न दुःख का उच्छवास
न मिलन की प्यास, 
न आलिंगन का अहसास, 
कुछ नहीं था, कुछ भी नहीं! 
एकदम शून्य! 
एकदम शांत! 
एकदम मुक्त! 
  
भले तुम इसे पलायन कहो, 
पर ये पलायन अच्छा है
बहुत अच्छा! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts