जागो मत!'s image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

बड़ा प्रभुत्व हो गया है
आज कल्पना का
जगह जगह शृंगार
और प्रेम के कवि पैदा हो रहे हैं
शायद बेहोश बने रहने का
और दूसरों को बेहोश बनाये रखने का
ये सबसे अच्छा तरीक़ा है
‘धूमिल’ धूमिल हो गए हैं
दुष्यंत की आवाज़ शायद नाकाफ़ी है
हमें जगाने में
और आज के तो सारे कवि
मुझे सिंहासन के प्रतिनिधि लगते हैं
एनेस्थीसिया दे रहे हैं जनता को
जागो मत! 
हम तुम्हें यात्राएँ करा तो रहे हैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts