
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes
इंतज़ार कर, होगा सबेरा . . .
रात ने निज अंक में
हैं समेटी किरण सारी,
देहरी को देखते, अपलक
दुख रहीं आँखें हमारी,
है उठाता ज्वार जलधि
निर्दय निगलता है तटों को,
अश्रु किस विधि भेद देता
पौरुषों के दृढ़ पटों को!
स्वप्न के अवसान पर
व्यंग्य करती सृष्टि पूरी,
प्रीति मानो छल गई है
चाँदनी लगती अधूरी,
पर कवि-मन घोर तम में भोर का कल्पित चितेरा,
इंतज़ार
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments