
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes
हिंदुस्तान के लोग
अपने महान पूर्वजों का कवच पहने हुए
उनका अस्सी किलो का भाला लिए हुए
स्वप्निल हल्दीघाटी में
काटते रहते हैं मुग़लों के सर
खचाखच-खचाखच
और चेतक की पूँछ पर
लटके रहते हैं आँख मूँदे
शायद इस बार भी नाला पार हो जाए!
परसाई जी ने कितना सटीक लिखा था
हीनता का अतिराष्ट्रवाद!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments