
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
छायाओं को आधार बनाकर
कभी मत लिखना!
क्योंकि छायाओं के माथे पर
पसीने की बूँदें
और आँख में भरे आँसू
कभी नहीं दिखते!
और प्रकाश को भी पूर्णतः आधार मत बनाना
क्योंकि प्रकाश एक चमकीला अंधकार भी हो सकता है!
सरोवर का पानी बहुत मटमैला हो चुका है
किसी का कन्धा इतना मज़बूत और विश्वसनीय नहीं दिखता
जिस पर तुम उसी निश्चित्ता के साथ लटक सको
जिस तरह बचपन में पिता के कंधों पर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments