गीत गाओ!'s image
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

गीत गाओ गीत गाओ गीत गाओ
उत्साह के साधन सजाओ . . . 
 
रास्ते तो छल करेंगे
पाँव बढ़ने से डरेंगे
रोशनी की प्यास में 
नित कई कीड़े मरेंगे 
 
शूल से बिंध मत रुको तुम 
फूल के फिर पास जाओ! 
 
टूटता है टूटने दो
स्वप्न तो बस काँच है
साथ छूटे छूटने दो
यह नियति का नाच है 
 
मौन की इस तलहटी से
रोशनी का शब्द लाओ! 
 
गीत गाओ गीत गाओ गीत गाओ
उत्साह के साधन सजाओ . . . 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts