
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes
उस अनोखे स्वप्न को,
स्मृति-पटल ने ले डुबाया।
काल के ही गाल में,
वह और भी गहरा समाया॥
अवलंबित था गहरी नींद पर,
कुछ देर ही ठहरा रहा।
करवटों की आहटों से,
न डरा, अविरल बहा॥
ला चुका था ज़िंदगी में,
वो अनागत दृश्य भी।
कल्पना के पर लगाए,
कुछ अनूठे परिदृश्य भी॥
पर स्वप्न की यह ख़ासियत है,
पूर्णता के पूर्व ही,
टूट जाता है कहीं,
तभी कहलाता स्वप्न वो,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments