धूप और बारिश's image
NaN min

धूप और बारिश

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes


कुछ लोग अपने ऊपर छाता तान कर चलते हैं 
वे धूप और बारिश में फ़र्क़ नहीं कर पाते 
ऐसे लोग अगर शासन के मुँह हैं 
तो कोई बात नहीं! 
अगर सत्ताच्युतों की तर्जनियाँ हैं 
तो भी कोई बात नहीं! 
पर अगर ऐसे लोग कवि हैं 
तो स्थिति सचमुच ख़तरनाक और डरावनी है! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts