
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
भोर अकेला साँझ अकेली मन है निरा अकेला . . .
सूरज डूबा धीरे-धीरे,
रजनी लौटी उर के तीरे,
शिथिल हुआ रे आह्लादित मन,
बरस चुका रे सावन का घन,
टूट गया प्रिय-छवि का दर्पण, गई मिलन की वेला,
भोर अकेला साँझ अकेली मन है निरा अकेला . . .
टूटे तार हृदय-वीणा के,
बुझे गीत जीवन क्रीड़ा के,
मिली कल्पना सच्चाई से,
फूटे स्वर कितनी पीड़ा के!
पीर घुली हर एक दिशा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments