भक्त की पुकार's image
NaN min

भक्त की पुकार

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

हे मीरा के गीत कहो,
कब अपना मीत बनाओगे?
 
बोलो उपनिषदों के श्लोको,
कब अमृत मुझ पर बरसाओगे?
 
हे गीता के अध्याय कहो,
कब मुझको योग सिखाओगे?

हे परम सत्य शिव सुन्दर बोलो,
कब हृदय - देश में आओगे?

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts