बस इतना करती हैं कविताएँ's image
NaN min

बस इतना करती हैं कविताएँ

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 35 Reads0 Likes

कविताएँ नहीं कुंद कर पाएँगी
हिंसक जानवरों के नाख़ून
कविताएँ नहीं दे पाएँगी किसी
रोटी को थोड़ी सी भी आँच
कविताएँ नहीं ला पाएँगी
गाँव की संवेदना ढोकर शहर तक
कविताएँ नहीं उड़ा पाएँगी रावणों के मुकुट
कविताएँ नहीं बन पायेगी क्रांतिकारियों की बंदूकें और तलवारें
कविताएँ नहीं बन सकेंगी मोम किसी फटी एड़ी के लिए
जानता हूँ! सब जानता हूँ! 
पर कविताएँ मुझे दे जाती हैं
कर्तव्यपूर्णता का आभास! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts