
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
अरे नेताजी!
लाओ, छिलका दे दो फल ले जाओ,
लाओ, गगरी दे दो जल ले जाओ,
लाओ, पीड़ा दे दो बल ले जाओ,
लाओ, धरम दे दो छल ले जाओ॥
और भी कुछ चाहिए?
हमारे घर में तुम्हारी
ज़रूरत का सब है,
बताना!
संकोच मत करना!
तुम्हारा घर हमारा नहीं तो क्या,
हमारे घर को तुम अपना ही समझो॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments