आओ विकास's image
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

पक्की नहरें, पक्की नदियाँ,
पक्की सड़कें, पक्की गलियाँ,
पूरा पोषण, उन्नत शिक्षा,
कब आएँगी मेरे "बलियाँ"?
 
नंगे बदन, उघारे हैं,
झुग्गी में डेरा डारे हैं।
दशकों से अपलक नयनों से,
दिल्ली की ओर निहारे हैं॥
 
अब वही आस मिटने वाली,
मन उनका है ख़ाली - ख़ाली।
अब बस उनका एक सहारा,
रूखी रोटी, फूटी थाली॥
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts