ऐसी कविता रच डाल कवि!'s image
NaN min

ऐसी कविता रच डाल कवि!

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

ऐसी कविता रच डाल कवि
बन सके अंध में तेरा रवि
 
कंधों में जिसके सर रख
अपने हृदबंधन खोल सके
जिसके सुर में मिला सुरों को
आँसू की भाषा बोल सके
काँटों के कोलाहल में
बन खिले कुसुम की कोमल छवि॥
 
मौन मेघ से बेचैनी ले
गाँवों से ढो ला भावों को
छाया ले किसी वृहत तरु की
चपल बना अपने दाँवों को
शिल्प यज्ञ के हवन कुण्ड में
निर्मम होकर डाल हवि . . . 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts