आहटें आती रहीं पर तुम न आई's image
NaN min

आहटें आती रहीं पर तुम न आई

अभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

आहटें आती रहीं, पर तुम न आई॥
 
सैकड़ों के चरण छूते इन मगों को
हर बार छलती आस मेरे इन दृगों को
आगमन का संकेत देता काक बैठा डाल पर, 
मैं लुटा देता स्वयं को हर किसी की चाल पर, 
सात्वनाएँ आती रहीं, पर तुम न आई . . . 
 
रात का पर्दा हटाकर किरण झाँकी जब सबेरे
लगा मानों कलरवों से भर जायेंगे बंजर बसेरे, 
मैं बजाता बाँसुरी पर तान कोई, 
ज़ोर से तुमको बुलाता गान कोई, 
तालियाँ आती रहीं,

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts