
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
पाषाण हुआ है हृदय प्रिये! अब आलिंगन न होगा . . . No posts
चुम्बन के सारे अर्थ मिटे,
आँसू बन सारे सुमन लुटे,
आँधी आयी प्रणय-तरु में,
प्रिय, नीड़ गमन न होगा . . .
पाषाण हुआ है हृदय प्रिये! अब आलिंगन न होगा . . .
निष्फल हो गई प्राण प्रतिष्ठा,
खोयी श्रृद्धा, सोई निष्ठा,
खंडित मूरत के दर्शन को,
प्रिय, मंदिर गमन न होगा॥
पाषाण हुआ है हृदय प्रिये! अब आलिंगन न होगा . . .
No posts
No posts
No posts

Comments