
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
आ रहे हैं रोग तन पर,
छा रहा शैथिल्य मन पर,
अस्तगामी हो चला है,
सूर्य आतप खो चला है,
आ रही गहरी निशा है,
बद्ध होती हर दिशा है,
जो हृदय में था उजाला,
वह तिमिर ने रौँद डाला,
बलवती होती निराशा,
हारती है हाय आशा!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments