बसंत है आया's image
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

कू-कू करती कोयल कहती
सर सर करती पवन है बहती।
फूलों पर भँवरें मँडराते
सब मिल गीत ख़ुशी के गाते।


सबको ही ये मौसम भाया
देखो देखो बसंत है आया।

पेड़ों पर बेरी पक आई
खेतों में फसलें लहराई।
लदी हुईं फूलों से डाली
देख तितलियाँ हुई मतवाली।


भँवरों का भी मन मचलाया
देखो देखो बसंत है आया।

पड़े बाग़ बासंती झूले

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts