
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
हँसो गीतिके हँसो--
हँसो ऐसे जैसे
हवा से हिलकर हँसते हैं गुलमोहर के फूल।
हँसो ऐसे जैसे
कोई अकेला बच्चा खुद में हो मशगूल।
हँसो ऐसे जैसे
पहाड़ों से उतर कर हँसते हैं झरने।
हँसो ऐसे जैसे
पूर्णिमा की रात हँसती हैं चंद्रकिरणें।
हँसो...
गाय के ताज़ा दुहे दूध के फेन-सी हँसी।
हँसो...
मन के सारे मलाल मिटा कुदरत की देन-सी हँसी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments