
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes
मज़दूर यानी श्रमिक,
परिश्रम का प्रतीक,
मेहनत का वैज्ञानिक,
अनथक दौड़ता जीव।
चौबीसों घंटे मशक़्क़त,
करता कर्म निष्कपट,
चले जाता धर्मपथ,
अद्भुत कला महारत।
विकास इसीके कारण,
हर समस्या का निवारण,
तन मन करे है अर्पण,
अर्थव्यवस्था का ये दर्पण।
भरी दोपहरी तपती धूप,
चाहे हो फिर वर्षा ख़ूब,
ये काम में ही मसरूफ़,
है अतुलनीय ये अनूप।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments