डी.एन.ए. टेस्ट's image
NaN min

डी.एन.ए. टेस्ट

आभा नौलखाआभा नौलखा
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

"दीपेश...क्या तुम सच ही मुझे छोड़ कर चले जाओगे, बोलो न, यह सब झूठ है...! है न...? कैसे जा सकते हो तुम...? मैं तुम्हारे बच्चे की माँ बनने वाली हूँ...!"

"चल दूर हट...। अपनी इस नाजायज़ बच्चे को मेरा नाम न दे, न जाने किसका पाप है। ज़बरदस्ती मेरे गले मत बाँध...!"

"कैसी बात कर रहे हो आज तुम? ज़रा भगवान से तो डरो, मेरी ज़िन्दगी में तुम्हारे अलावा कोई नहीं। यदि तुम्हे शक़ ही है तो हम आज ही डी.एन.ए. टेस्ट कराते हैं। पर मेरी भी एक शर्त है...!"

"क्या, बोल तेरी क्या शर्त है....?"

"यही कि...जब डी.एन.ए. टेस्ट यह बता देगा की ये बच्चा हम दोनों का है..., तब भी मैं तुम्हारे साथ न रहूँगी... और न ही बच्चे पर तुम्हारा कोई अधिकार होगा।"

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts