
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
जो लोग जान बूझ के नादान बन गए
मेरा ख़्याल है कि वो इन्सान बन गए
हम हश्र में गए मगर कुछ न पूछिए
वो जान बूझ कर वहाँ अनजान बन गए
हश्र=प्रलय के बाद निर्णय का दिन
हँसते हैं हम को देख के अर्बाब-ए-आगही
हम आप की मिज़ाज की पहचान बन गए
अर्बाब-ए-आगही=बुद्धिजीवी (बुद्धिमान)
इन्सानियत की बात तो इतनी है शेख़ जी
बदक़िस्मती से आप भी इन्सान बन गए
काँटे बहुत थे दामन-ए-फ़ितरत में ऐ “अदम”
कुछ फूल और कुछ मेरे अरमान बन गए
दामन-ए-फ़ितरत= स्वभाव के आँचल में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments