मैं भ्रष्टाचार मिटाऊँगा's image
NaN min

मैं भ्रष्टाचार मिटाऊँगा

अब्बास रज़ा अलवीअब्बास रज़ा अलवी
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

चिल्ला चिल्ला कर भैया बोला भ्रष्टाचार मिटाऊँगा
अब तक यह मंत्री खाये सब बचाखुचा मैं खाऊँगा

दूध दही तो खा गये एमपी छाछ छोड़ के चले गये
छाछ में खड़िया मिलवाकर दूध के दाम बिकाऊँगा

मंत्री खा गये, एमपी खाये, खा गये घर के रखवाले
मैं इन पर लानत पढ़ कर देश को ही खा जाऊँगा

तेल में चोरी, गैस में चोरी, चोरी अब हर गली-गली
चोरी की निंदा कर कर मैं खुद डकैत बन जाऊँगा

बेईमानी और ना इंसाफी मिली कुटी अब तन तन में
जिसको देखूँ सो चोर लगे किसका अपना हो पाऊँगा

रुको नहीं तुम, बढ़े चलो कभी तो वो दिन आयेगा
लिख के घोटाली करतूतें, मैं खुले आम पढ़ पाऊँगा

ढूँढ़ूँगा मैं महलों में और छानूँगा हर एक बंगला
छुपा जो धन है स्विस बैंक में भारत वापस लाऊँगा

कहे रज़ा कविराज कहाँ से मन लाऊॅ जो सहूँ इसे
भूख बीमारी महँगाई मैं देख देख के मर जाऊँगा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts