
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes
मेरा देश महान रे साथी, मेरा देश महान!
जाति-पाति के भेदभाव से, हमें है बचकर चलना,
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, सबको एक समझना,
प्यारी माता, धरती माता, हम तुझ पर बलिदान,
मेरा देश महान रे साथी, मेरा देश महान!
भरा स्वच्छ पानी नदियों में, जीवन का उल्हास लिए,
चहक-चहक कर गाते पक्षी, रंगों की बौछार लिए,
नन्हीं नन्हीं बूँदों से, भरते हैं खेत खलिहान।
मेरा देश महान रे साथी, मेरा देश महान!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments